Wednesday, November 4, 2026

एसआईआर कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बना लूटा था सोना, 4 गिरफ़्तार

जमशेदपुर: झारखंड के टाटा नगरी जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा उद्यान कॉम्प्लेक्स में महिला को बंधक बनाकर सोने के आभूषण लूटने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों राकेश बहादुर उर्फ राकू, अभिषेक कुमार दास, तबस्सुम खातून और समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के शोकाकुल परिवारजनों से मिले, व्यक्त की संवेदना

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए लूटे गए आभूषणों को गलाकर चपटा और गोलाकार स्वरूप दे दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना तंत्र के जरिए लूटे गए सोने तक पहुंच बना ली।घटना 31 अगस्त 2026 की है। मानगो के गोविंदा ब्लॉक स्थित श्रीकृष्णा उद्यान कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर ई/5 में अज्ञात अपराधकर्मी कथित तौर पर एसआईआर कर्मी बनकर पहुंचे। घर में प्रवेश करने के बाद महिला को बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने विशेष छापेमारी टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मानवीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया। लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को लूटे गए आभूषणों को गलाकर उनका स्वरूप बदलने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गलाए गए सोने के चपटे गोलाकार टुकड़े बरामद किया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर