पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार, सुबह हुई छापेमारी के बाद गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह से ही चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही थी। कई घंटों तक चली जांच और पूछताछ के बाद एजेंसी ने उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल ईडी की ओर से संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एजेंसी किन मामलों में जांच कर रही है और गिरफ्तारी का आधार क्या है, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, जांच कथित वित्तीय लेनदेन और कारोबारी मामलों से जुड़ी बताई जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में और ज्यादा बयानबाजी और टकराव देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार, सुबह हुई छापेमारी के बाद गिरफ्तारी

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

आप का केंद्र पर हमला

ईडी की इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि एक साल में यह तीसरी बार है जब ईडी ने संजीव अरोड़ा के घर पर छापा मारा है और एक महीने में दूसरी बार कार्रवाई हुई है, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है और इसे दबाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि मुगल शासक औरंगजेब भी पंजाब को नहीं झुका पाया था और आज भी पंजाब किसी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। उन्होंने भाजपा और ईडी के बीच अनैतिक गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता इसका जवाब देगी।

ईडी है सुपारी किलर : संजय सिंह

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी के डायरेक्टर से लेकर चपरासी तक को पंजाब भेज दिया गया है, लेकिन पंजाब हमेशा तानाशाही के खिलाफ खड़ा हुआ है और आगे भी खड़ा रहेगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी ईडी की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा का सुपारी किलर ईडी एक बार फिर पंजाब पहुंच गया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों तक तमाशा चलेगा, फर्जी खबरें चलाई जाएंगी और फिर ईडी वापस चली जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने और जनता के काम रोकने के लिए लगातार नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक एजेंसियों के जरिए विपक्षी सरकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर