पलामू : जिले के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों का उद्भेदन करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम ने 3 मई को सुआ गांव(पलामू) में लातेहार जिला बल के जवान पवन सिंह को गोली मारने के मामले में आरोपी ऋषभ सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, मैगजीन और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पाद, ग्रामीणों का वन विभाग और प्रशासन पर फूटा गुस्सा
वहीं पिपराटांड थाना क्षेत्र के करमा गांव में 29 अप्रैल को हुए राजमनी पाठक हत्याकांड का भी पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी और थैला बरामद हुआ। जबकि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र, कानबाली और नकदी लूट मामले में तीन आरोपी असतफाक आलम, मो. इरफान उर्फ सोनू और नाजिल आलम गिरफ्तार किए गए। इनके पास से लूटा गया सामान, बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए। इसके अलावा चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को 20 रुपये के विवाद में दुकानदार पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सैफ खलीफा को भी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


