Friday, October 30, 2026

पटना में TRE-4 विज्ञापन मामले में हुए बवाल के बाद छात्र नेता दिलीप समेत तीन गिरफ्तार, राहुल गांधी ने ये कहा

पटना: बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शनिवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई अभ्यर्थियों के घायल होने की खबर है। मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। लाठीचार्ज के अगले दिन पुलिस ने छात्र नेता दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रस्सी से बांधकर पुलिस वाहन से जेल ले जाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर भीड़ को उकसाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक बाधित हुआ और सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। इसके अलावा कुछ प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है। गांधी मैदान थाने में मजिस्ट्रेट के बयान के आधार पर अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

5000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने करीब 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एफआईआर में ट्रैफिक जाम करने, विधि-व्यवस्था भंग करने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस छात्र नेता दिलीप को गर्दनीबाग अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका मेडिकल कराया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस दौरान दिलीप ने कहा कि अभ्यर्थी केवल नौकरी और TRE-4 वैकेंसी जारी करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें जेल भेज रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की रेड, फर्जी GST बिल और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच

राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले को लेकर बिहार सरकार और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लाठीचार्ज का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि अपने रोजगार का अधिकार मांग रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा। राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को भाजपा का जवाब केवल लाठी है। उन्होंने दावा किया कि देश का युवा अब भाजपा के झूठ से तंग आ चुका है और कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर