Wednesday, July 22, 2026

पाकुड़ में जंगली जानवर ने घर में सो रहे दो महीने के मासूम को बनाया अपना निवाला, सकते में परिजन

पाकुड़ : जिले के तारानगर पंचायत अन्तर्गत लखी नारायणपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है की रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए सम्भवतः एक जंगली जानवर ने दो माह के मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया है. घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका, सरकार ने छात्रवृत्ति योजना के लिए मांगे आवेदन

बताया जा रहा है जंगली जानवर में सियार या लोमड़ी हो सकता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी अपने बच्चों के साथ मायके लखीनारायणपुर आई हुई थी. देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, उसी दौरान एक जंगली सियार अथवा लोमड़ी घर में घुस आया और दो माह के मासूम बच्चे को उठाकर अपना शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि जानवर ने बच्चे को पूरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना यहीं नहीं रुकी मासूम को शिकार बनाने के बाद वह जंगली जानवर घर में मौजूद दूसरे बच्चे को भी निशाना बनाने पहुंच गया.

इसी दौरान करीब तीन वर्षीय बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गये. परिवार के लोगों के शोर मचाने पर लोमड़ी, सियार वहां से भाग निकली. जिससे दूसरे बच्चे की जान बच गई. घटना के बाद घायल बच्चे को तत्काल पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई.

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही लोग अपने बच्चों को लेकर सहमे हुए हैं. उन्हें आशंका है कि जंगली जानवर दोबारा गांव में प्रवेश कर किसी अन्य बच्चे को निशाना बना सकता है.घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है. स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर