Thursday, October 29, 2026

चाईबासा में ग्रामीण पर तीर से जानलेवा हमला, आरोपी के चलाए 20 तीरों में तीन शरीर में धंसे, हालत गंभीर

रांची : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण पर तीर से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावर ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से तीन तीर पीड़ित के शरीर में जा धंसे। घायल ग्रामीण की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : बोकारो में सेक्टर 12 में अतिक्रमण हटाने गई बीएसएल टीम पर पथराव, दो होमगार्ड जवान घायल

मिली जानकारी के अनुसार झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उस पर तीर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लगातार करीब 20 तीर चलाए। हमले में तीन तीर चोया बिरूली के शरीर में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा।

घटना के बाद राहगीरों ने घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायल के शरीर में धंसे तीर को निकालने में जुटी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर