Thursday, November 5, 2026

हजारीबाग में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 28 टीमों की छापेमारी में 17 फरार आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग : जिले में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने सोमवार देर रात अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों पर शिकंजा कसा गया। अभियान के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : रथ पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से 2 बच्चों की मौत, 6 अन्य घायल

पुलिस ने जिले के सभी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारियों (डीएसपी) और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में एक साथ कार्रवाई की। अभियान को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 28 विशेष टीमें गठित की गई थीं, जिनमें 91 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। रात्रि भर चली इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ओर अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके आसपास कोई फरार अपराधी या वारंटी छिपा हुआ है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर उसका तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर