Sunday, November 1, 2026

रांची में रिम्स 2 के निर्माण को लेकर मुखिया संग पुलिस अधिकारियों ने की बैठक, लिए गए सुझाव

रांची : राजधानी रांची के कांके प्रखंड के नगड़ी मौजा में रिम्स 2 के निर्माण को लेकर मंगलवार को पिठोरिया थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मुखिया के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने बैठक की. इस दौरान मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से पुलिस अधिकारियों ने सुझाव लिया. इस दौरान बैठक में डीएसपी अमर कुमार पांडे भी मौजूद थे. तो वहीं इंस्पेक्टर आशीष कुमार मोदी के नेतृत्व में थाना परिसर में बैठक की गई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की हुई वृद्धि, 60 फीसदी मिलेगा अब DA

एक दर्जन से अधिक मुखिया मौजूद

बैठक में पिठोरिया थाना क्षेत्र के हंदूर, मालसरिंग,चंदवे, पिठोरिया, राढ़हा, इंचपीडी, उपरकोनकी, कोकदारो पंचायत के मुखिया मौजूद रहे। इस दौरान पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे, एसआई संतोष यादव, सुनील दास, संजय कुमार, एएसआई रमेश कुमार मौजूद रहे। बता दें कि पिछले दिनों गुरुवार को प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था, जिसके कारण कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

अनुमति के बिना निर्माण कार्य शुरू

करीब दो घंटे तक चले विरोध और हंगामे के बाद प्रशासन के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद चारदीवारी निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। भूमि पूजन के उपरांत भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी मशीन से नींव खोदने का कार्य प्रारंभ किया गया था। इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर