Monday, November 2, 2026

झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की हुई वृद्धि, 60 फीसदी मिलेगा अब DA

रांची : झारखंड में लाखों सरकारी कर्मियों व अधिकारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते यानी डीए में दो फीसदी बढ़ोतरी का राज्य सरकार ने ऐलान किया है. इस संबंध में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, सातवें वेतनमान का लाभ प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. नए आदेश के तहत कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 की तिथि से मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के मौके पर राज्यपाल व सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी के अनुरूप लिया गया है. केंद्र के निर्णय के बाद राज्य सरकार ने भी इस प्रस्ताव पर विचार किया और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे मंजूरी दी गई. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते को लागू करने का आदेश जारी कर दिया.

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केवल कर्मचारियों के मूल वेतन (Basic Pay) पर ही देय होगा. झारखंड सेवा संहिता के प्रावधानों के अनुसार इसे विशेष वेतन, अतिरिक्त भत्ते या वैयक्तिक वेतन के साथ जोड़कर नहीं दिया जाएगा. सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी होगी और बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी. कर्मचारियों के संगठनों ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे राज्यकर्मियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर