Thursday, July 23, 2026

केंदुआडीह गैस रिसाव पर PMO गंभीर, स्थिति का जायजा लेने कोयला मंत्रालय की उच्चस्तरीय टीम पहुंची धनबाद

धनबाद : केंदुआडीह कोलियरी के राजपूत बस्ती में तीन  दिसंबर हुए गैस उत्सर्जन की घटना में दो महिला की मौत के साथ बड़ी आबादी के प्रभावित होने के मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय तक गंभीर है। बुधवार सुबह कोयला मंत्रालय की उच्च स्तरीय टीम धनबाद पहुंची। इसमें कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा, कोल इंडिया के तकनीकी निदेशक अच्युत घटक, कार्यकारी निदेशक समन्वय आलोक ललित शामिल है।

प्रभावितों से सीधे संवाद 

उच्चस्तरीय जांच टीम प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर स्थिति का जायजा लेगी तो वहीं बचाव को लेकर अब तक किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करेगी। टीम के पुराना जीएम बंगला, राजपूत बस्ती, कंट्रोल रूम, अस्पताल सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की योजना है.

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने गैस रिसाव की घटना में करीब तीन हजार आबादी प्रभावित है। पांच सौ परिवार को शिफ्ट करना होगा। जरेडा के तहत सारी सुविधा बेलगड़िया में दी जा रही है। जानमाल की क्षति न हो यह प्राथमिकता में है। उनका सुरक्षा पर विशेष ध्यान है।

उच्चस्तरीय बैठक

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, सीएमपीडीआई एल के चयनित सीएमडी चौधरी शिव राज सिंह, निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया, तकनीकी निदेशक निलांद्री राय, संजय कुमार सिंह, सीएमडीआई के रीजनल डायरेक्टर एस कुमार आदि के साथ बैठक होगी। इसमें कई एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

इधर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पूरे मामले को लेकर गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। इस पत्र में केंदुआडीह राजपूत बस्ती की स्थिति को लेकर मंत्रालय की चार टीमों के लगातार काम करने और राजपूत बस्ती की पूरी स्थिति से अवगत कराने की बात कही गई है।

बताया जाता है कि इसमें काफी खतरा के साथ पीपीएम की बढ़ रही स्थिति को लेकर भी जिक्र किया गया है। कार्बन मोनोआक्साइड रिसाव को लेकर आइआइटी आइएसएम, सिंफर, सीएमपीडीआइएल, डीजीएमएस, पीएमआरसी जैसी वैज्ञानिकों संस्थानों से अध्ययन करा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर