नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश में तारिक़ रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा जाएगा. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरपर्सन ऑफिस ने शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री को भी आमंत्रण भेजे जाने की जानकारी दी है. बीएनपी चेयरपर्सन तारिक़ रहमान के फॉरेन पॉलिसी एडवाइजर हुमायूं कबीर ने पुष्टि की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक़ के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जाएगा.
Highlights:
बांग्लादेश के आम चुनावों में बीएनपी ने प्रचंड जीत हासिल की है और अब उनके नेता तारिक़ रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. शुक्रवार को चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने तारिक़ रहमान को फ़ोन कर चुनाव में जीत के लिए बधाई भी दी थी. बीएनपी ने पीएम मोदी को इसके लिए शुक्रिया भी कहा है.
संसद की ग़ैर-मौजूदगी में शपथ
बांग्लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई से अधिक सीटें जीतने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) इस बात पर चर्चा कर रही है कि नई सरकार कैसे और किससे शपथ लेगी. पार्टी के नेता क़ानूनी पहलुओं की जांच कर रहे हैं कि संसद की ग़ैर-मौजूदगी में शपथ कैसे और किससे दिलाई जाएगी. इससे पहले चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार रात बीएनपी के कई शीर्ष नेताओं ने बीएनपी अध्यक्ष तारिक़ रहमान से मुलाक़ात की.



