Friday, September 25, 2026

सोमनाथ में पीएम मोदी ने की विशेष पूजा-अर्चना, मंदिर पर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हुए

गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। उन्होंने करीब 30 मिनट तक मंदिर में पूजा की। पूजा के बाद प्रधानमंत्री सद्भावना ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने शंख सर्किल से शौर्य यात्रा निकाली। करीब एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान उन्होंने डमरू भी बजाया।

Screenshot 2026 01 11 113337

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम को सोमनाथ पहुंचे थे। सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का नाम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व खुद प्रधानमंत्री मोदी ने रखा है। यह कार्यक्रम 8 से 11 जनवरी तक चलेगा। अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने सोमनाथ में रोड शो किया था। इसके बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया, ॐ मंत्र के सामूहिक जप में हिस्सा लिया और भव्य ड्रोन शो भी देखा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर