Monday, November 2, 2026

PM मोदी इजरायल दौरे के लिए हुए रवाना, रक्षा सौदे और AI के मुद्दों पर होगी चर्चा

एयरनाउ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय इजरायल यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। ये दौरा 25-26 फरवरी तक होने वाला है। 2017 के बाद ये प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा दौरा है। पीएम मोदी के इस दो दिवसीय दौरे के साथ ही अब पश्चिमी देशों में कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, क्योंकि ये दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका और इजरायल के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों के लिए ये दौरा बेहद ही अहम माना जा रहा है, और दोस्ती को गहरे करने के रूप में भी देखा जा रहा है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को एक प्राइवेट डिनर का आयोजन किया है। इस दो दिवसीय दौरे में पीएम मोदी संसद को भी संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता भी होगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा सूत्रों के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेगा। भारत स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है और इस संदर्भ में इजरायल की बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम के कुछ तत्वों को शामिल करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर