Thursday, July 23, 2026

तमिलनाडु के केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के साथ पोंगल समारोह मनाए पीएम मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में शामिल हुए। वहां सभी रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और उन्होंने गाय को भोजन भी खिलाया। उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, परिवार और समाज में संतुलन सिखाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोंगल के पर्व पर कहा आज पोंगल एक ग्लोबल त्योहार बन गया है। पूरी दुनिया में तमिल समुदाय और जो लोग तमिल संस्कृति को पसंद करते हैं, पोंगल को बहुत उत्साह से मनाते हैं और मुझे उनमें से एक होने पर गर्व है। आप सभी के साथ यह त्योहार मनाना मेरे लिए सम्मान की बात है। तमिल संस्कृति में पोंगल बहुत खुशी का मौका होता है। यह हमारे किसानों की कड़ी मेहनत का जश्न मनाता है। जमीन और सूरज के प्रति हमारी कृतज्ञता दिखाता है। इसके अलावा यह त्योहार हमें प्रकृति, परिवार और समाज के बीच एक अच्छा संतुलन बनाए रखने का महत्व सिखाता है।

प्रधानमंत्री ने आगे बताया, ‘जब मैं पंबन पुल के उद्घाटन के लिए रामेश्वरम गया, तो मैंने एक बार फिर तमिल इतिहास की महानता को देखा। हमारी तमिल संस्कृति पूरे भारत की साझा विरासत है। इतना ही नहीं, यह पूरी मानवता की साझा विरासत है। जिस ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना की मैं बात करता हूँ, वह पोंगल जैसे त्योहारों से और भी मजबूत होती है।’

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर