Wednesday, July 22, 2026

JMM ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर ठोका दावा, मंत्री व विधायकों संग सीएम हेमंत ने की बैठक

रांची : 18 जून को झारखंड में होने वाले राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर शुक्रवार को राजधानी में गहमागहमी तेज होती नजर आई. सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व निर्धारित विभागीय समीक्षा बैठक को स्थगित कर सीएम आवास में सरकार में शामिल जेएमएम कोटे के मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक की. बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किए जाने की बात सामने आई. यह बैठक उस परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण नजर आई, क्योंकि गुरूवार रात कांग्रेस ने झारखंड समेत पांच राज्यों के 7 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.

इसे भी पढ़ें : पटना: फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के धाराओं में नामजद FIR दर्ज

दोनों सीटों पर JMM उम्मीदवार

बैठक के बाद मंत्री हफीजुल हसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. उम्मीदवार कौन होगा इसके लिए हम लोगों ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है. मंत्री ने कहा कि जेएमएम राज्यसभा चुनाव को लेकर सजग है.

उन्होंने बताया कि संभावित नामों को लेकर चर्चा जरूर हुई है, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेना है. नामों को लेकर उन्होंने कहा कि अभी किसी नाम पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहना जल्दबाजी होगी. वहीं, मंत्री योगेंद्र महतो ने बैठक के बाद कहा कि संगठन ने विचार किया है कि दोनों सीटों परजेएमएमअपना प्रत्याशी उतारेगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे अंतिम फैसला

विधायक बैजनाथ राम ने भी कहा कि पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि हम लोग दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार देंगे. कांग्रेस ने बिना मुख्यमंत्री के कंसर्न के अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी पार्टी के तमाम विधायक सांसद और मंत्रियों ने अपनी भावना से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है. हम सभी चाहते हैं कि दोनों सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का उम्मीदवार हो अंतिम फैसले के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत कर दिया गया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर