Thursday, October 29, 2026

CM बनते ही DK शिवकुमार ने किए बड़े ऐलान, सड़क से रोजगार तक… किसे क्या-क्या मिला?

न्यूज डेस्क: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनते ही राजधानी बेंगलुरु और राज्य में कई बड़े फैसलों का एलान किया है। मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने सड़क, आवास, रोजगार और युवाओं के लिए योजनाओं की घोषणा की। सबसे बड़ा फैसला बेंगलुरु की खराब सड़कों को लेकर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बहिष्कार की अपील को एफ़डब्लूआईसीई ने वापस लिया

कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले 

  • सभी स्टूडेंट्स को फ्री बस पास, सिर्फ एक बार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में एनरोल करना होगा।
  • 65 हजार नौकरी देने के सिद्धारमैया सरकार में किए वादे को टाइम बाउंड मैनर में पूरा किया जाएगा।
  • प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर बनाने के लिए ऑनलाइन सरकारी एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज बनाया जाएगा जो कि निजी कंपनी के एम्प्लॉयर और एम्प्लाई के बीच एक फेलिसिटेटर का काम करेगा।
  • कर्नाटक भर में 10 हजार भारत जोड़ो संघ यूथ क्लब बनाए जाएंगे। क्लब बनाने के लिए हर पंचायत में एक क्लब बनाने के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। क्लब के जरिए स्पोर्ट्स/आर्ट्स और कल्चर को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • भू गारंटी स्कीम के तहत 2 हजार 500 स्क्वायर फीट भूमि पर बने तीन मंजिला मकान तक के ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट को देने की प्रक्रिया को एकदम सरल बना दिया जाएगा।

निजी रोजगार एक्सचेंज

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार एक निजी रोजगार एक्सचेंज बनाएगी, जिससे निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की रूपरेखा एक महीने के भीतर तैयार कर ली जाएगी। सरकार का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को सही जानकारी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार बढ़ाना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर