Thursday, October 29, 2026

नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे के ताज़ा आंकड़ों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी को घेरा

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेशलन फ़ैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मोदी सरकार न सिर्फ़ स्वास्थ्य और पोषण के मामले में भारत की महिलाओं और बच्चों के साथ धोखेबाज़ी की है, बल्कि वह जानबूझकर ऐसे अहम आंकड़े को भी छिपाती है, जो उसकी नाकामियों को उजागर करता है.”

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के बीजेपी से दिये इस्तीफ़े को पार्टी अध्यक्ष ने किया मंज़ूर

उन्होंने आगे लिखा, ”नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे-6 (एनएफ़एचएस-6) के आंकड़ों ने बीजेपी की नाकाबिलियत को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है. हर 5 में से 1 बच्चा गंभीर रूप से कुपोषण का शिकार है. भारत के एक-तिहाई बच्चों का वज़न कम है. 6 से 23 महीने की उम्र के 84% से ज़्यादा बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता.”

खड़गे ने लिखा है कि 15 से 49 साल की उम्र की 57% महिलाएँ एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित हैं और हर 5 में से 1 महिला कुपोषित है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर आंकड़ों को चुनकर छिपाने, कमज़ोर तबके को उनके हाल पर छोड़ देने का आरोप लगाया. गौरतलब है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने साल 2023-24 के नेशलन फ़ैमिली हेल्थ सर्वे-6 के आंकड़े जारी किए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर