Tuesday, July 21, 2026

पटना: बंटी यादव मर्डर केस के मुख्य आरोपी का बांस घाट के पास एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

पटना : बिहार की राजधानी पटना में चर्चित बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बीसिया गुरुवार को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। एलएनटी घाट से पूरब बांस घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : देशभर में रथ यात्रा की धूम, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर निकलेंगे महाप्रभु जगन्नाथ

गुप्त सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

बताया जा रहा है कि पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि बंटी यादव हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा रवीश एलएनटी घाट के रास्ते पटना लौट रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली कोतवाली थाना की सरकारी गाड़ी के बोनट पर लगी। वाहन में मौजूद थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

मौके से हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक देसी कट्टा और आरोपी की चप्पल बरामद की गई। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस बरामद हथियार की फॉरेंसिक जांच कराएगी। मौके पर लॉ एंड ऑर्डर एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीआईयू, एसआईयू और कोतवाली थाना की टीम मौजूद रही।

पुलिस के अनुसार, बंटी यादव की हत्या के बाद से रवीश लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से छापेमारी की जा रही थी। आरोपी पर पटना के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

बंटी यादव हत्याकांड

6 जुलाई को बंटी यादव का पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क के पास से अपहरण कर लिया गया था। पांच दिन बाद 11 जुलाई को उसका शव अथमलगोला में बरामद हुआ था। शव की पहचान करना कठिन था। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और शरीर पर भी कई जगह गहरे जख्म मिले थे। इस मामले में रवीश उर्फ बीसिया को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर