Friday, October 30, 2026

पटना में इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रा की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

पटना: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में सोमवार की शाम किराये के मकान में रहने वाली इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस की टीम और FSL की टीम भी मौके पर पहुंची. मृतका की पहचान औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड निवासी की 23 वर्षीय बेटी के रुप में हुई है.

अच्छे स्वभाव की थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, पिछले 3 वर्षों से छात्रा बिहटा में एक किराए का मकान लेकर अकेले रहती थी. पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. वहीं मकान मालिक रामअयोध्या सिंह ने कहा कि मृतक छात्रा बिहटा के निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और छात्रा का स्वभाव काफी अच्छा था. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे शाम में फोन के जरिए सूचना मिली कि छात्रा का कमरा बाहर से ताला बंद था और अंदर से लाइट और पंखा चल रहा था.

उसे कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर गई, जहां उन्होंने देखा कि छात्रा मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. वहीं मकान मालिक ने कहा कि छात्रा आत्महत्या नहीं कर सकती है. आशंका है कि छात्रा की हत्या हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

पिता ने कहा बेटी बहादुर थी

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता ने कहा कि कल सुबह 10 बजे मेरी बड़ी बेटी से बात हुई थी और आज शाम को यह जानकारी मिली की उसकी मौत हो गई है. मुझे शक है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है क्योंकि वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकती है, वो बहुत बहादुर थी.

इसे भी पढ़े: नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा देने से पहले की कैबिनेट की बैठक

मृतका की बड़ी बहन ने कहा

वहीं छात्रा की बड़ी बहन ने कहा कि सुबह 10.30 बजे छोट बहन से बात हुई थी वो बहुत अच्छे से बात कर रही थी. वो आज गांव जाने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस से मौत की जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर देखा कि उसकी हत्या हुई है. बहन हमेशा बताती थी कि घरवाले और किरायेदार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. परिजनों को शक है कि इन्हीं लोगों के द्वारा उसकी हत्या की गई और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया.

मोबाइल जब्त कर जांच जारी

थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही FSL और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह आत्महत्या या फिर हत्या. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और जांच कर रही है. परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर