Monday, April 20, 2026

नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा देने से पहले की कैबिनेट की बैठक

पटना: नीतीश कैबिनेट की आज आखिरी बैठक हुई। करीब 15 मिनट मीटिंग चली, इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय से निकल गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट मीटिंग पर बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, “जिस प्रकार से उन्होंने बिहार में आर्थिक और सामाजिक बदलाव को लीड किया है। बिहार में व्यापक स्तर पर बदलाव आया है। आगे भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार में सरकार चलती रहेगी और राज्यसभा से भी मुख्यमंत्री बिहार के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे, बिहार से जुड़े जो भी मुद्दे हैं वो उठाते रहेंगे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म हो गई। सिर्फ एक एजेंडे पर फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने सीएम के धन्यवाद प्रस्ताव पर मुहर लगाई। सभी मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद सौंपा है। आखिरी कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार सीएम हाउस लौट गए हैं। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी हैं, फिलहाल बीजेपी का कोई नेता उनके साथ नहीं है।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई, I-PAC के को-फाउंडर विनेश चंदेल गिरफ्तार

मंत्री लेसी सिंह ने कहा, ‘ये भावुक पल होने के साथ-साथ गौरव का भी क्षण है। ऐसे नेता के साथ मैंने इतने सालों तक काम किया है। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। नीतीश कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, ये पूरे बिहार के लिए भावुक पल है। नीतीश कुमार ने 20 सालों तक बिहार के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं।

आगे की खबर अपडेट की जा रही है…

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर