Tuesday, September 15, 2026

रांची सदर अस्पताल में इंजेक्शन लगते ही मरीज की मौत; परिजनों का हंगामा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

रांची : झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के जश्न और सरकारी दावों के बीच, राजधानी रांची के सदर अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। गुरुवार (20 नवंबर) की सुबह सदर अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग में एक मरीज की मृत्यु कथित तौर पर नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद हो गई।

मृतक की पहचान रांची के चुटिया निवासी उमेश साहू के रूप में हुई है, जिन्हें बुधवार (19 नवंबर) की सुबह परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का गंभीर आरोप और हंगामा

परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह विभाग की नर्स ने उमेश साहू को तीन इंजेक्शन लगाए। इसके थोड़ी देर बाद ही मरीज का शरीर शांत और ठंडा पड़ गया। जिसके बाद डॉक्टर ने तत्काल जाँच के बाद उमेश साहू को मृत घोषित कर दिया।

मरीज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों को शांत कराया गया।

परिजनों ने सीधे तौर पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को घटना का ज़िम्मेदार ठहराया है। उनका मुख्य आरोप है कि जिस समय नर्स ने इंजेक्शन लगाए और मरीज की हालत बिगड़ी, उस समय ऑन्कोलॉजी विभाग के ओपीडी में न तो कोई डॉक्टर मौजूद थे और न ही मेडिकल इंचार्ज। परिजनों ने न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

प्रशासन ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि “यदि किसी डॉक्टर या अस्पताल कर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उन पर उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं, मौके पर मौजूद लोअर बाजार थाना प्रभारी ने भी परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच करने के बाद दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : ड्रग्स केस में फंसे फेमस इन्फ्लूएंसर औरी, पेशी से एक दिन पहले भी की पार्टी

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर ज़मीनी स्तर पर झारखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर