जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शुक्रवार तड़के चार बजे अस्पताल के चौथे तल्ले से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मौके पर अफरा–तफरी मच गई। मृतक परसुडीह का रहने वाला था। उसे 16 मार्च को ही अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
Highlights:
बताया जाता है कि वह एचआईवी और टीबी की बीमारी से ग्रसित था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मां ने उसे आत्महत्या करने से रोका भी था पर वह फिर भी चौथे तल्ले से कूद गया।
इसे भी पढ़ें : कोडरमा में नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी
सिदगोड़ा में भीड़ के हत्थे चढ़ा चोर
जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इलाके में भीड़ तंत्र का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां चोरी के संदेह में एक घर में घुसे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया। भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय कानून अपने हाथ में लिया और एक खंभे से बांधकर उसकी बेहमी से पिटाई कर दी। इस अमानवीय घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
कानू भट्टा में एक संदिग्ध युवक चोरी के इरादे से एक मकान में दाखिल हुआ था। आहट होने पर परिवार और पड़ोसियों की नींद खुल गई और उन्होंने उसे घेर लिया। खुद को फंसता देख युक्क ने मौके से भागने की भरपूर कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे उसकी एक न चली। आक्रोशित लोगों ने उसे बीच सड़क एक खंभे से बांध दिया और लात-घूंसों से जमकर पीटा

