Saturday, June 27, 2026

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक फटने से मची अफरातफरी, 5 से 6 यात्री घायल

न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर इंडिगो की फ्लाट 6E108 के लैंड होने के तुरंत बाद विमान के अंदर सीट नंबर 39-40 के पास रखे एक पावर बैंक में विस्फोट हो गया। अचानक धुआं फैलने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। स्थिति को गंभीर होते देख एयर होस्टेस और अन्य क्रू मेंबर्स ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग और धुएं पर काबू पा लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना के बाद विमान को पार्किंग बे में ले जाया गया और इमरजेंसी गेट खोल दिए गए। यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइडर के जरिए जल्दी-जल्दी बाहर निकाला गया। इस दौरान स्लाइड से उतरते समय 5 से 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक यात्री सौरभ ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गोवा से हैदराबाद होते हुए चंडीगढ़ आ रहे थे। इमरजेंसी स्लाइडर से उतरते समय उनकी पत्नी का पैर मुड़ गया। बाद में उन्हें जीरकपुर के एएम केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा। सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट स्टाफ तुरंत सक्रिय हो गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो प्रबंधन ने इस मामले पर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया है। शुरुआती जांच में पावर बैंक में विस्फोट को हादसे की वजह माना जा रहा है, जबकि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इंकार, बोलीं- “हमें हराया गया, हम हारे नहीं”

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर