Thursday, October 8, 2026

Durga Pooja को लेकर पलामू में सुरक्षा की मुकम्मल तैयारी, पंडालों पर रहेगी पुलिस की नजर

रिपोर्ट: रेवती रमण, पलामू 

पलामू में Durga Pooja के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है. बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था करनी होगी.मुख्य निकास के अलावा इमरजेंसी गेट भी रखना होगा.महिला सुरक्षा को लेकर प्रमुख पंडालों में महिला पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की जाएगी.वहीं, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है.

प्रशासन और Durga Pooja समितियों के समन्वय से पूजा पंडालों में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं संचालित की जाएंगी. बड़े पंडालों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी.प्रशासन का जोर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन पर है.

Durga Pooja में बड़े पंडालों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बड़े पूजा पंडालों का निर्माण हो रहा है, वहां एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस अधिकारी पंडालों में सुरक्षा मानकों और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर नजर रखेंगे. पूजा समितियों के सहयोग से श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से पंडालों का भ्रमण कराने की तैयारी है.

Durga Pooja पंडालों में महिला–पुरुष की अलग–अलग होगी एंट्री

पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी. मुख्य निकास के अलावा इमरजेंसी निकास की व्यवस्था भी करनी होगी. सीसीटीवी कैमरों से पंडाल परिसर की निगरानी की जाएगी. पुलिस के साथ Durga Pooja समितियों के वालंटियर भी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात रहेंगे.

Durga Pooja के साथ ट्रैफिक संभालने की भी चुनौती

Durga Pooja के दौरान पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है.इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. एसपी ने ट्रैफिक प्रभारी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रमुख पंडालों और भीड़ वाले इलाकों में आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को पंडालों तक पहुंचने और वापस लौटने में परेशानी नहीं हो.

फायर सेफ्टी को लेकर होंगे पुख्ता इंतजाम

पंडालों में आग से बचाव के लिए भी विशेष व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है.Durga Pooja समितियों को छोटे अग्निशमन सिलेंडर उपलब्ध रखने होंगे. बड़े पंडालों में आग से सुरक्षा के उपायों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.प्रशासन की ओर से पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के पालन की निगरानी की जाएगी. आपात की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड मदद के लिए पहुंचेगी.

महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस की होगी तैनाती

एसपी ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रमुख पूजा पंडालों में महिला पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की जाएगी.भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. इसके अलावा महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी. प्रशासन का प्रयास है कि महिलाएं और परिवार के साथ पूजा करने आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा का आनंद ले सकें.

दुर्गा पूजा को लेकर कमिटियों ने भी कसी कमर

हाउसिंग कॉलोनी Durga Pooja समिति के सचिव चंदन सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा. महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था की जा रही है. फायर सेफ्टी को लेकर फायर ब्रिगेड को आवेदन देकर आवश्यक व्यवस्था की मांग की गई है. पंडाल के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पुलिसकर्मियों के अलावा समिति के वालंटियर भी मुस्तैद रहेंगे और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग करेंगे.

Durga Pooja को लेकर समूचे झारखंड में ही उत्साह का माहौल रहता है. इस बार प्रशासन की चुस्ती इन आयोजनों को और सफल बनाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर