स्पोर्ट्स डेस्क : ICC वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 चल रहा है।अब तक 8 मुकाबलों का खेल भी हो चुका है. आज मैच नंबर-9 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान होने वाला है। ये मुकाबला कोलंबो के मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस का समय 2:30 बजे का है। जीत कि बात करे तो ऑस्ट्रेलिया तीन में से 1 मैच जीती है वहीं पाकिस्तान को पिछले मैच में इंडिया से करारी शिकस्त मिली थी और अब तक उनका जीत का खाता नहीं खुला है।वहीं ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज होगी.
पॉइंट्स टेबल देखें तो ऑस्ट्रेलिया फिलहाल तीसरे पायदान पर मौजूद है. उनके तीन मैचों में एक जीत के साथ कुल 3 अंक हैं. उनका श्रीलंका के खिलाफ हुआ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. जिसके बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक का बंटवारा हुआ. पाकिस्तान की बात करें तो टीम अंक तालिका में सबसे नीचे अंतिम स्थान पर हैं. पाकिस्तानी टीम ने दो मैच खेले हैं. पहले मैच में उन्हें बांग्लादेश के हाथों शिकस्त मिली थी. वहीं पिछले मैच में इंडिया ने उन्हें धो डाला था.

कोलंबो के मैदान में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती रही है और मुकाबलों की बात करें तो यहां अब तक 23 वीमेंस वनडे मुकाबले खेले गए हैं। 23 में से 13 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है और 10 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। स्पिन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजी में अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनक्स से उम्मीद होगी वहीं पाकिस्तान को नाशरा संधू और कप्तान फातिमा सना से गेंदबाजी में उम्मीद होगी। अब देखना होगा की पाकिस्तान अपना खाता खोल पाती है या नहीं?


