खेल डेस्क : श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे टेस्ट सिरीज के शुरुआती मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा है. दूसरे छोर पर कप्तान शुभमन गिल हैं. चाय के बाद केएल राहुल खेलने नहीं आए, क्योंकि उन्हें परेशानी दिखी. केएल के बाएं हाथ में दिक्कत रही. भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद खास है, क्योंकि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अपने टेस्ट इतिहास का 600वां मैच खेल रही है.
इसे भी पढ़ें : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट : झारखंड के पांच आईपीएस देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है. गॉल टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारतीय टीम ने मजबूत स्थिति बना ली है। यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बावजूद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाले रखा और दूसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी की.
पडिक्कल इस शतक के साथ ही दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए. 21वीं सदी में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए भारत के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज. सौरव गांगुली ने इससे पहले ऐसा किया था. जिन्होंने 2002 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन बनाए थे. नंबर 3 पर खेलते हुए शतक लगाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों में विनोद कांबली ने 4 शतक लगाए हैं तो वहीं सौरव गांगुली ने 3 शतक लगाए. इसके अलावा सलीम दुरानी, बापू नाडकर्णी, अजीत वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ, देवदत्त पडिक्कल ने एक एक शतक लगाए हैं.

