Thursday, November 5, 2026

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट : झारखंड के पांच आईपीएस देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल

रांची : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। इसमें झारखंड के पांच आईपीएस अधिकारियों ने जगह बनाकर राज्य का मान बढ़ाया है। सूची में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार, गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार, पाकुड़ के एसपी अनुदीप सिंह, विशेष शाखा के एसपी हृदीप पी. जनार्दनन और सिमडेगा के एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने छेड़ा स्कूल ठीक करो कैंपेन, उठाई एक बड़ी मांग

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नेतृत्व क्षमता और जनविश्वास जैसे मानकों के आधार पर देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों का चयन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य ऐसे पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व और कार्यों को पहचान देना है, जिन्होंने प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से अपने क्षेत्रों में सुरक्षा का माहौल मजबूत किया है।

झारखंड के पांच अधिकारियों का चयन राज्य में पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके नेतृत्व, कार्यशैली और जनविश्वास को मजबूत करने के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर