Thursday, November 5, 2026

झारखंड में 19 जून तक 18 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के 17 जिलों में 18-19 जून को तेज आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी है. प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति बनी हुई है. जिससे झारखंड में गुरुवार को म़ॉनसून सक्रिय होने की संभावना है. बीते बुधवार को सामान्य से 56% कम बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 18-19 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकती है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट  

मौसम के अनुसार, रांची समेत राज्य के 17 जिलों में 18-19 जून को दोपहर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है. इन जिलों में खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल है. जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. वहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. वहीं इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

इसे भी पढ़े: झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान शुरू, जीत को लेकर दोनों खेमा दिखे आश्वस्त

अन्य जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बाकी के अन्य जिलों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है. 20 जून को राज्य में आंशिक रुप से बादल छाए रहने रहेंगे. साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है. मौसम के इसी बदलते रुख को देखते हुए विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर