Thursday, November 5, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान शुरू, जीत को लेकर दोनों खेमा दिखे आश्वस्त

रांची : झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान झारखंड विधानसभा के कक्ष संख्या-142 में कराया जा रहा है। सभी विधायक निर्धारित प्रक्रिया के तहत बारी-बारी से मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज होगा मतदान, निर्दलीय परिमल नाथवाणी ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय

दो सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में राजनीतिक दलों की नजर दूसरी सीट के मुकाबले पर टिकी हुई है। मतदान शुरू होने के साथ ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमे अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें शाम 5 बजे शुरू होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि झारखंड से राज्यसभा की दोनों सीटों पर कौन बाजी मारता है।

बस से पहुंचे महागठबंधन के विधायक

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए जारी मतदान के बीच विधानसभा परिसर में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। एनडीए के सभी 24 विधायक जहां एक साथ बस से झारखंड विधानसभा पहुंचे, वहीं महागठबंधन के विधायक भी बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे।

एनडीए ने अपने सभी 24 विधायकों की मौजूदगी के जरिए एकजुटता का संदेश दिया, जबकि महागठबंधन ने भी अपने विधायकों को साथ लाकर संख्या बल और संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया। मतदान से पहले दोनों पक्षों के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा दोहराया। महागठबंधन का कहना है कि उसके पास दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या बल है, जबकि एनडीए नेताओं ने भी चुनाव परिणाम को लेकर पूरा भरोसा जताया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर