Thursday, October 29, 2026

झारखंड के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: झारखंड के कई जिलों में 27 मई यानी आज आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है. जिसे लेकर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कहर से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. जहां तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को राहत मिल सकती है. बीते दिन मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रहा. वहीं मंगलवार को खूंटी में आंधी ने भीषण तबाही मचाई, जिससे रनिया के कई स्थानों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए. इस दौरान वज्रपात से कई पशुओं की भी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े: ईरान की जेल में महीनों से बंद भारत के 10 नाविक रिहा, भारत सरकार ने शुरू की वापसी की तैयारी

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान के अनुसार, बुधवार यानी आज रांची, खूंटी, सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा में तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं बाकी के अन्य जिलों में मौसम का हाल सामान्य रहेगा.

28 मई को आंशिक बादल छाएंगे

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में 28 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है. वहीं, राज्य के शेष भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है. विभाग ने इस दौरान आमजन से सुरक्षित रहने की अपील की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर