Tuesday, September 15, 2026

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

दिल्ली: संसद के बजट सत्र का 9वां दिन सोमवार को भी हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्षी सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का मौका देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सदन में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ। लगातार शोर-शराबे के कारण लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और बाद में 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

पहले भी बाधित रहा था सत्र

इससे पहले बजट सत्र के 8वें दिन यानी शुक्रवार को भी भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी थी। लगातार व्यवधान के चलते सदन का कामकाज प्रभावित हो रहा है। सरकार और विपक्ष के बीच जारी टकराव के कारण बजट सत्र के सुचारू संचालन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यदि सहमति नहीं बनी तो आगे भी हंगामे की स्थिति बनी रह सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर