धनबाद में जहरीली गैस के रिसाव से 2 महिला की मौत हो गई है. जबकि 10 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने की खबर है. जिसके बाद प्रशासन ने 1 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने का फैसला लिया है.
Highlights:
जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव की पूरी घटना बुधवार को केंदुआडीब बस्ती से सामने आई है. जहां बड़े पैमाने पर भूमिगत कोयला खदानें मौजूद है. इस दौरान अलग -अलग जगहों पर ऐसी खदानों से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक होने लगी. जिससे लोगों को सांस लेने में व अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होनें लगीं.
गैस रिसाव की घटना पर प्रशासन ने क्या कहा?
वहीं गैस रिसाव की इस घटना की वजह से हुई मौतों को लेकर प्रशासन का कहना है कि महिला की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चला है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी. इस बारे में जानेकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि घटना के तुंरत बाद, भारत कोकिंग कोल लिमेटेड ने डेंजर जोन से लोगों को निकालना शुरू कर दिया था.
एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने इलाके के घरों की दीवारों पर नोटिस भी चिपकाए, जिसमें लोगों से जल्द से जल्द खाली करने के लिए कहा गया है.
BCCL पुटकी एरिया जनरल मैनेजर ने क्या कहा?
इधर, बीसीसीएल के पुटकी बलिहाटी कोलियरी एरिया के जनरल मैनेजर जीसी साहा ने इस घटना को लेकर मीडियाकर्मियों को बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए बस्ती में तीन एम्बुलेंस तैयार रखी गई है. साहा ने कहा कंपनी वहां रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने का इंतजाम कर रही है. साथ ही जान माल की सुरक्षा के लिए हमने उनसे पहले ही इस इलाके को छोड़ने की अनुरोध किया है.


