न्यूज़ डेस्क: पुरी रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ की ‘पहांडी’ यात्रा के दौरान भारी भगदड़ मच गई. ग्रैंड रोड पर मार्केट चौक और मरीचि कोर्ट चौक के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना ‘पहांडी’ रस्म के दौरान बाहरी सुरक्षा घेरे से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई. भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई, जिसमें 200 से ज़्यादा लोग घायल हो गए.
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि बड़ी संख्या में घायल लोग महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु हैं. घायलों को इलाज के लिए तुरंत ले जाया गया और स्थिति को संभालने के लिए बचाव दल तैनात किए गए.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 50.60% मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा, 18 और 20 जुलाई को विशेष कैंप
‘पहांडी’ की रस्म
ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरुआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ‘पहंडी’ की रस्म के साथ हुई. पहंडी’ की रस्म में महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और उनकी बहन देवी सुभद्रा के विग्रहों को 12वीं सदी के पुरी मंदिर से रथों तक ले जाया जाता है. घंटियों, शंख और झांझ की ध्वनि के बीच, चक्रराज सुदर्शन को सबसे पहले मुख्य मंदिर से बाहर लाया गया और देवी सुभद्रा के ‘दर्पदलन’ रथ पर विराजमान किया गया.


