Saturday, October 31, 2026

CM बनने के सवाल पर बोले निशांत कुमार, “मां की बहुत याद आ रही है”

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार सोमवार को राजधानी के कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान निशांत काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां उनकी मां की प्रतिमा है और वह उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं। निशांत ने कहा कि मां की बहुत याद आ रही है और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ बना रहे।

सभी 38 जिलों की करेंगे यात्रा

मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि उनकी मां की कमी हमेशा महसूस होती है। उन्होंने कहा, ‘मां रहतीं तो और अच्छा होता। उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे।’ इस दौरान उन्होंने बिहार के अलग-अलग जिलों में जाने की भी बात कही। निशांत ने कहा कि वह राज्य के सभी 38 जिलों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और इसे लेकर विचार कर रहे हैं।

CM बनने के सवाल को टाल गए 

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं तो वह इस सवाल को टालते नजर आए।निशांत इस सवाल का कोई जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए। हालांकि उन्होंने पहले ही साफ किया था कि वह पार्टी के लिए मेहनत से काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

राजनीति में एंट्री पर सियासी बयानबाजी

निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि निशांत का राजनीति में स्वागत है। उन्होंने कहा कि निशांत को राजनीति में लाने का फैसला जदयू का है। वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष की भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जदयू नेता व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में सर्व-स्वीकार्यता है और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे, नेतृत्व उनका ही रहेगा। वहीं मंत्री संजय पासवान ने कहा कि हर पार्टी का अपना नजरिया होता है। उन्होंने कहा कि निशांत को विधायक या मुख्यमंत्री बनाने जैसे सवालों पर जो भी फैसला होगा, वह बैठक में तय किया जाएगा।

बता दें कि रविवार को निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ली थी। इस दौरान उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद भी लिया था। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने अपने पिता की तरह हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। निशांत ने कहा कि वह पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे उनके पिता पर भरोसा बनाए रखें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर