Friday, June 19, 2026

18 जून को 5 राशियों को मिलेगा धन का लाभ और सम्मान, जाने कौन है वो राशि

न्यूज डेस्क: 18 जून 2026 गुरुवार का दिन पंचांग के अनुसार, शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगा, जिसमें उपरांत पंचमी तिथि का आरम्भ होगा. वहीं आज का खगोलीय स्थिति काफी प्रभावशाली है क्योंकि चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, यहां शुक्र और देव गुरु बृहस्पति विराजमान है.

चंद्रमा, गुरु और शुक्र की युति एक अत्यंत समृद्धि के लिए श्रेष्ण है. सूर्य और बुध मिशुन राशि में रहकर संवाद और बौद्धिक कार्यों में तेजी ला रहे है. मेष राशि में मंगल ने अपनी ऊर्जा बना रखी है, जबकि मीन राशि में शनि स्थित है. वहीं राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में अपने गोचर मार्ग पर है. ग्रहों के शुभ मिलन से मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और करियर में उन्नति के अवसर प्रदान करने वाले है. ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा के द्वारा आज के 12 राशिफल.

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा. करियर के क्षेत्र में आज आपको मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. वहीं बिजनेस में नए सौदे हो सकते है, जो लंबे समय तक लाभ देंगे. लव लाइफ में साथी रिश्ता और अधिक प्रगाढ़ होगा, घर पर अच्छा समय बिताएं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न औऱ तरोकाजा महसूस करेंगे. वहीं छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां मिलेगी. परिवार के साथ समय बिताने पर आपको काफी सुकून और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम भरा होगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे. बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने का साहस दिखा सकते है. लव लाइफ में साथी के साथ संवाद होगा. स्वास्थ्य में ऊर्जावान महसूस होगा, अत्यधिक काम के बोझ से बचें. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नई सफलता मिलेगी. वहीं आपके व्यक्तित्व को निखारेगा. आप अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें, सफलता निश्चित मिलेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि में आज का दिन आपके लिए आर्थिक रुप से अनुकूल रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा. करियर में वाणी और व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने सकेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी. बिजनेस में धन का लाभ मिल सकती है. लव लाइफ में साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, शांति से कम ले. स्वास्थ्य संबंध में गले या दांतों में परेशानी होगी. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. छात्रों को पढ़ाई के प्रति और अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है. वहीं आर्थिक लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें, सोच-समझकर निर्णय लें.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के पहले भाव में होचर करेगा. करियर में नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और काम बेहतर तरीके से पूरा होगा. बिजनेस में विस्तार योजनाएं सफल होगी. लव लाइफ बहुत ही सुखद रहेगा और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक रुप से फी मजबूत महसूस होगा. छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में नई राहें मिलेगी. छवि सुधारने में सफल रहेंगे और लोगों के बीच लोकप्रिय होंगे. परिवार के साथ सुखद समय बिताएं, इससे मन प्रसन्न रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज की दिन थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा राशि के बारहवें भा में गोचर करेगा. कार्यक्षेत्र में अनावश्यक दबाव होगा, जिससे थकान महसूस होगा. बिजनेस में खर्च अधिक होगा, इसलिए बजट पर ध्यान दें. लाइफ में साथी के तालमेल बिठाने की जरुरत है. स्वास्थ्य में अपनी नींद पूरी करें, अन्यथा तनाव बढ़ेगा. छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी. किसी भी बड़े निवेश से बचें. दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा जरुर लें, इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी. बिगड़े काम धैर्य से ही बन सकते है.

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन उन्नतिशील रहेगा, क्योंकि चंद्रमा राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा. करियर में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. बिजनेस में साझीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा और मुनाफा बढ़ेगा. लव लाइफ में बेहद शानदार रहेगा, आप साथी के साथ कहीं घूम सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जिससे तरोताजा महसूस होगा. व्यापार में निवेश करने वाले लोगों का समय बहुत अनुकूल है. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी. परिवार से भरपूर प्यार और सहयोग आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. आपके पक्ष में आज का दिन होगा.

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का कम सहयोग मिलेगा, इसलिए अपना काम खुद करें. बिजनेस में बजट का ध्यान रखें और फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें. लव लाइफ में साथी के साथ किसी छोटी बात पर तकरार हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें. स्वास्थ्य में पैरों या पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, अपना विशेष ध्यान रखें. छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. आज कर्ज लेने-देने से बचें, यह भविष्य के लिए ठीक नहीं है. आपका बचाव शांत रहने से होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा, क्योंकि चंद्रमा राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा. करियर में नई उम्मीदें जगेंगी और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. बिजनेस में लाभ की प्रबल संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक होगा, साथी के साथ प्यार भरे पल बिताएं. स्वास्थ्य में बहुत ऊर्जावान महसूस होगा. छात्रों को शिक्षा में प्रगति मिलेगी.  परिवार में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा. आत्मविश्वास बनाए रखें, पूरा दिन आपके पक्ष में है.

इसे भी पढ़े: झारखंड में 19 जून तक 18 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि चंद्रमा राशि के आठवें भाव में गोचर करेगी. कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा, जिससे आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे. बिजनेस में किसी पर भरोसा न करें और कागजी कार्यवाही पूरी रखें. लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव कम होगा, साथी को पर्याप्त समय दें. स्वास्थ्य में माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखे. छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने में  कठिनाई होगी. संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार टाल दे. किसी विवाद में न पड़ें, मौन रहें, यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा होगा, क्योंकि चंद्रमा राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा. करियर में प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा. बिजनेस में मुनाफा होगा. लव लाइफ अनुकूल रहेगा, साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, खान-पान में थोड़ा ध्यान दें. भाइयों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्य आसानी से पूरा होगा. छात्रों को शिक्षा में प्रगति मिलेगी. किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी. आप अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें, सफलता निश्चित मिलेगी.

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, क्योंकि चंद्रमा राशि के छठे भाव में गोचर करेगा. करियर में वाणी-व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकते है. बिजनेस में आर्थिक लाभ की स्थिति है. लव लाइफ में साथी के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, इसलिए शांति बनाए रखें. स्वास्थ्य में गले और दांतों में परेशानी होगी, खान-पान पर ध्यान दें. परिवार के साथ सुखद समय बिताएं. छात्रों को  पढ़ाई के प्रति और अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है. आर्थिक लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें, सोच-समझकर कोई निर्णय लें. धैर्य रखें आपका समय अनुकूल रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि चंद्रमा राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा. कार्यक्षेत्र में कार्यक्षमता की सराहना होगी और आप काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. बिजनेस में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. लव लाइफ बहुत ही सुखद रहेगा और साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नई राहें मिलेगी. आप अपनी छवि सुधारने में सफल रहेंगे. परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताएं, जिससे मन प्रसन्न होगा. आत्मविश्वास दिन भर बना रहेगा.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर