Thursday, July 23, 2026

ओलंपिक 2028 : 128 साल बाद होने वाले क्रिकेट में मुश्किल नजर आ रहा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

खेल : भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोमांच से भरा होता है, चाहे वह एशिया कप हो या आईसीसी टूर्नामेंट। 1900 में पेरिस ओलंपिक में हुए क्रिकेट खेल के 128 सालों बाद 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों में जब क्रिकेट की वापसी हो रही है तो वहां के संभावित मुकाबले में भारत पाकिस्तान का रोमांचक भिड़ंत शायद देखने को न मिले। इसकी वजह है आईसीसी द्वारा तय किया गया नया क्वालिफिकेशन नियम, जिसके तहत पाकिस्तान की ओलंपिक में जगह लगभग मुश्किल हो गई है।

आईसीसी ने दुबई में हुई अपनी हालिया बोर्ड मीटिंग में स्पष्ट किया कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों में केवल छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी। यह चयन आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर नहीं होगा, बल्कि प्रत्येक महाद्वीप (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ओशिनिया आदि) से एक-एक टीम चुनी जाएगी। छठी टीम ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए तय होगी।

इस प्रति महाद्वीप एक टीम नियम के तहत एशिया से सिर्फ एक टीम को सीधा स्थान मिलेगा और मौजूदा हालात में वह टीम भारत होगी,जो इस समय टी20 रैंकिंग में नंबर एक पर है। ऐसे में पाकिस्तान को ओलंपिक में शामिल होने के लिए या तो ग्लोबल क्वालिफायर जीतना होगा या आईसीसी को एशिया से दो टीमों को अनुमति देनी होगी।

संभावित टीमें कौन सी?

अगर मौजूदा ढांचे को देखा जाए तो संभावित टीमें इस प्रकार होंगी:
• एशिया: भारत
• ओशिनिया: ऑस्ट्रेलिया
• यूरोप: इंग्लैंड
• अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका
• अमेरिका (होस्ट): अमेरिका
• शेष स्थान उस टीम को मिलेगा जो वैश्विक प्लेऑफ़ के माध्यम से क्वालीफाई करेगी। ऐसे में संभावना वेस्टइंडीज या पाकिस्तान की जताई जा रही है।

आईसीसी ने कहा है कि ओलंपिक 2028 में कुल 28 मैच खेले जाएंगे, जो 12 जुलाई से शुरू होंगे। यह पहली बार होगा जब क्रिकेट इतने बड़े बहु-खेल आयोजन का हिस्सा बनेगा। आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एलए 2028 में पुरुषों और महिलाओं के टी20 टूर्नामेंट होंगे, जिनमें कुल 28 मुकाबले होंगे।’ पाकिस्तान, जो कभी टी20 की सबसे मज़बूत टीमों में गिनी जाती थी, फिलहाल न तो शीर्ष तीन में है और न ही महाद्वीपीय प्रतिनिधित्व के लिए पसंदीदा मानी जा रही है। ऐसे में ओलंपिक में उसकी एंट्री केवल किसी ग्लोबल क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता खेल जगत में सबसे रोमांचक और जबरदस्त मुकाबलों में से एक है,जहां हर मैच सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि फैंस के जज्बातों की जंग बन जाता है। इसी के साथ यह मुकाबले अपने फैंस के साथ-साथ दर्शकों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दो एशियन क्रिकेट महारथियों ने पिछले कुछ सालों में तीनों फॉर्मेट – टेस्ट, वनडे और T20 में कई यादगार मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है। 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद पहली बार दोनों टीमें 1952 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ी थीं। मेजबान भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव में आज थम जाएगा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर, चुनाव मैदान में हैं 1302 उम्मीदवार

हालांकि, हाल के वर्षों में, क्रिकेट में T20 मैचों में ही दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच टकराव देखने को मिला है और यह अक्सर चर्चा में रहता है। भारत और पाकिस्तान 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में पहली बार भिड़े थे और उसी दौरान फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक ढंग से 5 रनों से हराकर पहली बार टी 20 विश्वकप का खिताब जीता था. तब से, दोनों टीमें सबसे छोटे फॉर्मेट में 16 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें भारत 12-3 से आगे है। टीमों के बीच एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। अंतिम बार दोनों टीमों के बीच दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 में फाइनल मुकाबला हुआ था जिसमें 5 विकेट से भारत को जीत मिली थी. इससे पहले इसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहले लीग मुकाबले और उसके बाद सुपर फोर के मुकाबले में भी एक दूसरे आमने सामने थी और दोनों ही बार भारत को अपने चिर प्रतिद्धंदी के खिलाफ जीत मिली थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर