रांची: झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। ओडिशा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवास पहुंचा, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई और पार्टी नेतृत्व के सामने महत्वपूर्ण राजनीतिक सुझाव रखे गए।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
अंजनी सोरेन को उम्मीदवार बनाने की मांग
बैठक के दौरान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि अंजनी सोरेन को राज्यसभा भेजने से ओडिशा में JMM संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ेगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि अंजनी सोरेन का चेहरा ओडिशा के सीमावर्ती आदिवासी इलाकों में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
आदिवासी वोट बैंक पर नजर
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि JMM ओडिशा के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में अंजनी सोरेन को आगे लाने की मांग को पार्टी की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी एक नया उत्साह मिल सकता है। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सभी की नजरें अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: NIA ने राजस्थान सहित 4 राज्यों में 12 ठिकानों पर की छापेमारी, हथियार, गोला-बारूद और आईईडी की तस्करी का मामला


