राशिफल: आज शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 के इस दिन कुछ राशियों के बिगड़े काम बनेंगे और सफलता मिलेगी, वहीं कुछ जातकों को विवाद, आर्थिक परेशानी और जोखिम भरे फैसलों से बचना होगा.
Highlights:
इसे भी पढ़े: कैंसर सिर्फ खराब लाइफस्टाइल से नहीं होता, शरीर में छुपा इन्फेक्शन भी बन सकता है वजह, जानिए ये जरूरी बातें
मेष राशि
आज के दिन मेष राशि वालों के बिगड़े हुए कार्य बनेंगे. संतान सुख मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
वृषभ राशि
आज के दिन वृषभ राशि वालों की नौकरी में उनकी कार्य की प्रशंसा होगी. राज्य पक्ष का समर्थन मिलेगा. मान-सम्मान, उपहार और पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है.
मिथुन राशि
आज के दिन मिथुन राशि वालों को कार्यों में यश प्राप्त होगा. स्वजनों और मित्रों का सुख-सहयोग मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा धन लाभ होगा. प्रॉपर्टी अथवा आर्थिक लेन-देन से संबंधित विवाद हो सकता है.
कर्क राशि
आज के दिन कर्क राशि वालों को परिवार में संतान के विवाह आदि शुभ कार्यों की रूपरेखा बन सकती है. आर्थिक योग अच्छे हैं. कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा.
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए समय कुछ कष्टकारी रह सकता है. मन पर नियंत्रण रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में जोखिम वाले काम करने से बचें.
कन्या राशि
आज के दिन कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आमदनी बढ़ेगी. रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है. कामकाज समय पर पूरे होंगे और व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
तुला राशि
आज के दिन तुला राशि वाले मानसिक संतोष बनाए रखें और अनसोचे विवादास्पद मामलों में हाथ डालने से बचें. पारिवारिक वातावरण में काफी सुधार होगा.
वृश्चिक राशि
आज के दिन वृश्चिक राशि वाले लेखन-पठन और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि, भवन और वाहन सुख के लिए समय अनुकूल रहेगा.
धनु राशि
आज के दिन धनु राशि वालों की अब तक जो कोई इच्छा अधूरी रही है, उसकी पूर्ति होने का सिलसिला शुरू हो सकता है. बड़े-बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा.
मकर राशि
आज के दिन मकर राशि वालों जोखिम भरे कामों से दूर रहें. जरूरी कार्यों में आपकी व्यवहार-कुशलता सफलता और प्रसिद्धि दिलाने वाली रहेगी.
कुंभ राशि
आज के दिन कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. माता-पिता और घर के बुजुर्गों के प्रति सम्मान और बढ़ेगा.
मीन राशि
आज के दिन मीन राशि वालों के सामने आर्थिक समस्या बनी रह सकती है. जिस व्यक्ति पर आपने अब तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसे सुख दिया होगा, वही व्यक्ति आपके विरोध में कार्य कर सकता है.


