मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड मूवी सोनू के टीटू की स्वीटी फेम एक्ट्रेस Nushrratt Bharuccha को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि Nushrratt का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उनकी टीम ने बताया कि Nushrratt की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: 1917 में रांची में गांधीजी का पहला कदम, आड्रे हाउस से शुरू हुई कहानी, इसी कार से गए रामगढ़
ऑफिशियल स्टेटमेंट के जरिए दिया हेल्थ अपडेट

Nushrratt Bharuccha की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर उनकी हालत के बारे में अपडेट दिया है। टीम ने कहा कि, “नुसरत काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां दुर्भाग्यवश उनका एक्सीडेंट हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।”
एयर एंबुलेंस से होगी वापसी
उनकी टीम ने बताया कि “फिलहाल Nushrratt बाली के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं और पूरी तरह से डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में हैं। इस मोमेंट पर हमारी टॉप प्रायोरिटी सिर्फ एक्ट्रेस की हेल्थ और उन्हें बेस्ट मेडिकल केयर प्रोवाइड कराना है। हम उन्हें एयर एंबुलेंस के थ्रू बाली से मुंबई एयरलिफ्ट करने का अरेंजमेंट कर रहे हैं, जहां डॉक्टर्स उनके प्रॉपर चेकअप और इवैल्यूएशन के बाद उनकी स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करेंगे।”
स्पाइन सर्जरी के बाद नुसरत को रिकवरी के लिए लंबा ब्रेक लेना होगा। उनकी टीम के मुताबिक, चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए पर्याप्त आराम और समय की जरूरत है। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों तक उनके वर्क कमिटमेंट्स और प्रोफेशनल शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।
टीम ने की प्राइवेसी की अपील
नुसरत की टीम ने फैंस और पैपराजी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। टीम ने कहा कि इस मुश्किल समय में नुसरत को अपने इलाज और रिकवरी पर पूरा ध्यान देने के लिए पर्याप्त स्पेस दिया जाए।
टीम ने नुसरत के लिए चिंता जाहिर करने और उनके जल्द ठीक होने की कामना करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया। टीम के मुताबिक, सही समय आने पर नुसरत की सेहत और आगे के अपडेट्स के बारे में जानकारी शेयर की जाएगी।
टाइगर के साथ काम करने वाली थी नुसरत
नुसरत के टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म की कास्ट में शामिल होने की भी खबर है। यह टाइगर और नुसरत की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। जानकारी के अनुसार ,“टीम को ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी, जो कहानी में मजबूती और भावनात्मक गहराई ला सके। नुसरत हमेशा सबसे मजबूत विकल्पों में थीं।” इस फिल्म में टाइगर और नुसरत के अलावा पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।


