Tuesday, July 21, 2026

बिहार के 121 विधानसभा सीटों पर नामांकन को लेकर अधिसूचना जारी, पहले चरण में 6 नवंबर को होगा मतदान

न्यूज डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव में 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान में 121 विधानसीटों पर मतदान होना है. इन सीटों में नामांकन प्रकिया शुरू होने को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम आज से शुरू हो जाएगा. नामांकन 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे. जबकि 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 20 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं.

इस चरण में 6 नवंबर को पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर में मतदान होगा. पहले चरण के लिए नामांकन शुरू होने के साथ ही राजनीतिक दलों में गहमागहमी तेज हो गई है. सभी दलों व गठभंधन पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा का दबाब बढ़ने लगेगा.

निर्वाचन आयोग ने नामांकन केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के विशेष निर्देश दिये हैं। नामांकन के लिए प्रत्‍याशी के साथ केवल तीन वाहन और प्रस्तावक सहित अधिकतम पाँच व्यक्ति ही जा सकेंगे। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर