Thursday, October 29, 2026

झारखंड में भीषण गर्मी और हीट वेव से आम जनजीवन प्रभावित, मई के अंत में बारिश की संभावना

न्यूज डेस्क: झारखंड में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार देखने के मिल रहा है. जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और जमजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. वहीं राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. पलामू और कोल्हान में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ दिनों में रांची, रामगढ़ समेत राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश, वज्रपात और तेज हवा की संभावना जताई है.

कहीं हीट वेव तो कहीं बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में कहीं-कहीं हीट वेव की संभावना है. वहीं, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं गरज के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की आशंका है. इसके अलावा रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ में भी कहीं-कहीं गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की संभावना है.

वहीं धनबाद में भीषण गर्मी ने अबतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया. जिससे तेज धूप और गर्म हवा के कारण दोपहर के समय सड़क पूरी तरह से सुनसान पड़ा था.

इसे भी पढ़े: रणवीर सिंह को फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन ने किया बैन, फरहान अख्तर ने मांगा 45 करोड़ हर्जाना

27-28 मई को आंशिक बादल छाने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 27-28 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और आंधी-वज्रपात हो सकती है. हालांकि, 29-30 मई से मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 29 मई से कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इससे अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. वहीं, गढ़वा और पलामू जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका जताई गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर