Thursday, October 29, 2026

बंगाल चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई, I-PAC के को-फाउंडर विनेश चंदेल गिरफ्तार

कोलकाता: ED ने विनेश चंदेल को सोमवार शाम दिल्ली में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में बड़ी रकम के लेन-देन की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। I-PAC कंपनी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चुनावी रणनीति तैयार करती है। ऐसे में इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

TMC ने उठाए सवाल

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले ED, CBI और NIA जैसी एजेंसियों की कार्रवाई निष्पक्ष चुनाव पर संदेह पैदा करती है। उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। ED ने इस मामले में दिल्ली के अलावा बेंगलुरु और मुंबई में भी छापेमारी की।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बेंगलुरु में I-PAC के दूसरे को-फाउंडर ऋषि राज सिंह और मुंबई में आम आदमी पार्टी के पूर्व कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर के ठिकानों को भी खंगाला गया। इससे पहले 8 जनवरी को ED ने I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। उस दौरान ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंची थीं और केंद्रीय एजेंसियों पर हस्तक्षेप का आरोप लगाया था।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला करीब 2,742 करोड़ रुपये के कथित कोयला घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि इसमें हवाला के जरिए करीब 20 करोड़ रुपये I-PAC तक पहुंचाए गए। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी, जबकि ED ने 28 नवंबर 2020 से जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें: रांची के कई इलाकों में आज रहेगी बिजली गुल, जानें क्या है वजह?

I-PAC क्या है?

I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) एक प्रमुख राजनीतिक कंसल्टेंसी कंपनी है, जो विभिन्न दलों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करती है। इसकी स्थापना प्रशांत किशोर, प्रतीक जैन और अन्य सहयोगियों ने मिलकर की थी। चुनाव से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई का असर पश्चिम बंगाल की राजनीति पर पड़ सकता है। एक ओर जहां एजेंसियां इसे जांच का हिस्सा बता रही हैं, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने की संभावना है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर