Sunday, September 20, 2026

हजारीबाग के अंसार नगर में संदिग्ध आतंकी के घर एनआईए की छापेमारी, टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला

रांची : टेरर फंडिंग मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने गुरुवार सुबह हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के अंसार नगर में संदिग्ध आतंकी शाहनवाज सफी उजमा आलम के घर पर छापेमारी की. सीआरपीएफ जवानों संग पहुंची एनआईए की टीम ने घर के अंदर और आसपास के जगहों पर सात घंटे तक तलाशी अभियान चलाया. मिली जानकारी के अनुसार एनआईए हजारीबाग में मौजूद आतंकी नेटवर्क के लिंक्स और टेरर फंडिंग के एक व्यापक मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई कर रही है. शाहनवाज के घर के सदस्यों से इस दौरान एनआईए ने पूछताछ की. पूछताछ का विवरण हालांकि अब तक सामने नहीं आया है.

संदिग्ध इनपुट पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई घर में संदिग्ध गतिविधियों की जांच के संबंध में की गई है. सुरक्षा एजेंसी को पिछले कुछ समय से अंसार नगर क्षेत्र में संदिग्ध आवाजाही और कुछ डिजिटल संपर्कों के बारे में इनपुट मिल रहा था. इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों ने इस इलाके में अपनी निगरानी बढ़ा दी थी. प्राथमिक जानकारी से पता चलता है कि कुछ विशिष्ट संचार लिंक और स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के आधार पर एनआईए ने इस बड़ी कार्रवाई की योजना बनाई.

इलेक्ट्रॉनिक सामान और दस्तावेज जब्त 

एनआईए की टीम को संदिग्धों के घर के अंदर से महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री मिली है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच टीम अब जब्त किए गए सबूतों के आधार पर संदिग्धों के संभावित नेटवर्क, उनके वित्तीय लेनदेन और किसी भी तरह के बाहरी या अंतर्राष्ट्रीय लिंक की पड़ताल कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर