Tuesday, November 3, 2026

आधार लिंक न होने पर IRCTC टिकट बुकिंग पर नई पाबंदी, 3 चरणों में लागू हुआ नियम

नई दिल्ली : रेल टिकट बुक करने वालों के लिए आज यानी 5 जनवरी से एक बड़ा नियम लागू हो गया है। IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर बिना आधार लिंक वाले यूजर्स अब सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रिजर्व टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम रिजर्व टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही लागू होगा। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, किसी भी ट्रेन की रिजर्व टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। ऐसे में ओपनिंग डे पर भारी संख्या में यात्री एक साथ टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। इसी भीड़ और फर्जी बुकिंग को रोकने के लिए Indian Railways ने यह नई व्यवस्था लागू की है।

new project 2 1767532179

तीन चरणों में लागू हो रहा है नियम

रेलवे इस नियम को तीन फेज में लागू कर रहा है। पहला फेज 29 दिसंबर से बिना आधार लिंक वाले यूजर्स के लिए सुबह 8 बजे से 12 बजे तक टिकट बुकिंग बंद कर दी गई थी। दूसरा फेज 5 जनवरी यानी आज से यह समय बढ़ाकर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। यानी इस दौरान बिना आधार लिंक वाले यूजर्स रिजर्व टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। तीसरा फेज 12 जनवरी से नियम और सख्त हो जाएगा। इसके तहत बिना आधार लिंक वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यानी ओपनिंग डे पर पूरे दिन उनके लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी।

capture 1767011506

रेलवे ने क्यों लिया यह फैसला?

रेलवे के अनुसार, इस फैसले का मुख्य मकसद यह है कि ओपनिंग डे पर ज्यादा से ज्यादा वास्तविक यात्रियों को टिकट बुक करने का मौका मिल सके। फर्जी अकाउंट्स और एजेंटों के जरिए होने वाली बुकिंग पर रोक लगाई जा सके। टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके। रेलवे का मानना है कि आधार लिंकिंग से एक व्यक्ति कई फर्जी अकाउंट बनाकर टिकट बुक नहीं कर पाएगा, जिससे आम यात्रियों को फायदा होगा। अगर यात्री चाहते हैं कि वे ओपनिंग डे पर तय समय में बिना किसी रुकावट के टिकट बुक कर सकें, तो उन्हें अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक कराना होगा। आधार लिंक यूजर्स पर यह समय संबंधी पाबंदी लागू नहीं होगी। रेलवे का यह कदम आम यात्रियों के हित में बताया जा रहा है। हालांकि, जिन यात्रियों ने अभी तक आधार लिंक नहीं कराया है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर यही है कि समय रहते अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक कर लिया जाए, ताकि टिकट बुकिंग में किसी तरह की दिक्कत न हो।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर