Friday, October 30, 2026

नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 626, 2400 से ज़्यादा लोग लापता, चितवन में मिले अब तक 233 शव

न्यूज डेस्क: बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है. वहीं 2400 से ज़्यादा लोग अब भी लापता हैं. नेपाल पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. वहीं चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तिब्बत में मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर सात हो गई है और 554 लोग अभी भी लापता हैं.

इसे भी पढ़ें: शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान दौरे के लिए पीएम मोदी हुए रवाना

आपात राहत और बचाव का काम तेज़

वहीं नेपाल में बाढ़ के बाद अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों और कई देशों की सरकारों ने आपात राहत और बचाव का काम तेज़ कर दिया है. बाढ़ के बाद नेपाल में करीब 2,400 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका समेत कई देशों ने नेपाल को राहत सामग्री या आर्थिक मदद देने का एलान किया है. संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता के मुताबिक, दस हज़ार से ज़्यादा परिवारों को खाने-पीने की चीज़ें और साफ पीने के पानी की तत्काल ज़रूरत है.

चितवन में बरामद हुए 233 शव

इधर नेपाल के दक्षिण-मध्य तराई इलाक़े के चितवन ज़िले में बाढ़ के बाद बरामद 233 शवों में से अब तक सिर्फ़ चार की पहचान हो पाई है. चितवन ज़िला प्रशासन कार्यालय ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों और नदी किनारे से मिले शव अब पहचानने की हालत में नहीं हैं. अधिकारियों के मुताबिक़, बाकी 229 शवों को होल्डिंग सेंटर और स्वास्थ्य संस्थानों में रखा गया है. शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं और उनका रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर