Saturday, October 31, 2026

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान दौरे के लिए पीएम मोदी हुए रवाना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दिल्ली से उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए. उज्बेकिस्तान के बाद वह किर्गिस्तान के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह दोनों देशों के नेताओं से मुलाक़ात करेंगे और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज़ जारी कर यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : रांची में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, 3 मासूम भर्ती, एक नवजात की हालत गंभीर

जारी प्रेस रिलीज के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 29 से 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रहेंगे. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर यह उनकी स्टेट विजिट है. दौरे में नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी.

इधर इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि वह ‘विकसित भारत’ और ‘यांगी उज्बेकिस्तान’ के साझा विजन को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे. पीएम मोदी ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी सेंटर का भी दौरा करेंगे.

इसके बाद पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे, जहां वह 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह सम्मेलन एससीओ के 25 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. भारत 2017 से एससीओ का सक्रिय सदस्य रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर