Thursday, October 29, 2026

जमशेदपुर में धारदार हथियार से युवक की हत्या, CCTV फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान

न्यूज डेस्क: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह क्षेत्र में स्थित आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों से एक युवक का शव मिला है. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. वहीं उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी. मौके पर पहुंचे उलीडीह थाना प्रभारी ने कहा कि युवक के सर पर प्रहार के निशान हैं. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी और अपराधियों का पता लगाया जा रहा है.

सिर पर मिले चोट के निशान

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की. जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर 2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है. वह पेंटर का काम करता था, वहीं पुलिस की जांच में पाया गया कि मृतक के सर पर धारदार हथियार से किए गए प्रहार के निशान थे. जिसके बाद हत्या की आशंका और भी अधिक गहरा गई.

इसे भी पढ़े: सीएम हेमंत सोरेन TMC सांसद अभिषेक बनर्जी हमले पर भड़के, बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी

भगिना से मिलने गया था विकास

परिजनों के अनुसार, शनिवार देर रात विकास अपने भगिना से मिलने उलीडीह गया था. भगिना से मिलने के बाद वह घर लौटने के लिए निकला लेकिन देर रात के बाद भी घर वापस नहीं पहुंचा. जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे कई बार फोन करने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. अगले दिन सुबह उलीडीह निवासी एक युवती ने परिजनों को फोन कर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी.

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहास पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आपराधियों की पहचान हो सकें. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर