Thursday, November 5, 2026

370 रुपये बिरयानी विवाद पर मुनव्वर फारुकी का रिएक्शन: ‘गलती हुई है, लेकिन अब बस करो’

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे से जुड़ा 370 रुपये बिरयानी विवाद पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वायरल वीडियो के बाद हुए बवाल और कानूनी कार्रवाई के बीच अब कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने चुप्पी तोड़ी है। मुनव्वर ने लोगों से इस मामले को और न खींचने की अपील की है।

मुनव्वर ने वीडियो शेयर कर क्या कहा? 

मुनव्वर फारुकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने माना कि शो के दौरान कुछ बातें गलत हुई थीं और उन पर आपत्ति उठाना जायज है। लेकिन मुनव्वर का कहना है कि इस विवाद से जुड़े लोगों को पहले ही बहुत नुकसान झेलना पड़ गया है। लगातार उन्हें टारगेट करना सही नहीं है।

मुनव्वर ने कहा, “गलती की आलोचना जरूर होनी चाहिए, लेकिन उसकी भी एक लिमिट होती है। सोशल मीडिया पर नॉन-स्टॉप अटैक करना बंद करें और केस को कानूनी प्रक्रिया पर छोड़ दें।”

इसे भी पढ़े : https://airnow.co.in/nda-in-crisis-regarding-rajya-sabha-elections-distance-of-7-mlas-from-nda-meeting-forced-nda-to-resort-to-hotel-politics/

कैसे शुरू हुआ विवाद? 

पूरा मामला एक स्टैंड-अप शो की वायरल क्लिप से शुरू हुआ। वीडियो में एक दर्शक की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बताकर विरोध जताया। मामला इतना बढ़ा कि प्रणीत मोरे और शो से जुड़े लोगों को जमकर ट्रोल किया गया। कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई और एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर प्रणीत ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।

फिर भी नहीं थम रहा बवाल 

माफी मांगने के बावजूद सोशल मीडिया पर बहस रुकने का नाम नहीं ले रही। लगातार ट्रोलिंग और कमेंट्स का दौर जारी है। इसी बीच मुनव्वर के बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है।

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि कानूनी जांच में आगे क्या होता है। मुनव्वर की अपील के बाद सोशल मीडिया का रुख बदलता है या नहीं, ये देखना होगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर