Tuesday, September 15, 2026

गुजरात को ग्लोबल पावर हाउस बनाने की तैयारी, मुकेश अंबानी ने पेश किया विजन

राजकोट: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बीते रविवार को राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में गुजरात के लिए पांच बड़ी घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने गुजरात के साथ रिलायंस के गहरे और भावनात्मक जुड़ाव को रेखांकित करते हुए कहा कि गुजरात उनके लिए सिर्फ एक भौगोलिक स्थान नहीं है, बल्कि हमारा शरीर, हृदय और आत्मा है। मुकेश अंबानी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में रिलायंस ने गुजरात में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। अब कंपनी अगले पांच वर्षों में इस निवेश को दोगुना करते हुए 7 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस बड़े निवेश से राज्य में रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे और गुजरात की आर्थिक ताकत और मजबूत होगी।

कच्छ बनेगा ग्लोबल क्लीन एनर्जी  का हब

कॉन्फ्रेंस में अंबानी ने स्वच्छ ऊर्जा को लेकर रिलायंस की बड़ी योजना साझा की। उन्होंने बताया कि जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसमें सोलर एनर्जी, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन फर्टिलाइज़र और टिकाऊ ईंधन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जामनगर, जो कभी हाइड्रोकार्बन ऊर्जा का बड़ा निर्यातक था, आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी और ग्रीन मटीरियल्स का सबसे बड़ा वैश्विक निर्यातक बनेगा।
इसके साथ ही, रिलायंस कच्छ को एक ग्लोबल क्लीन एनर्जी हब के रूप में विकसित कर रही है। यहां बहु-गीगावाट क्षमता की सौर परियोजना स्थापित की जा रही है, जो उन्नत स्टोरेज और आधुनिक ग्रिड सिस्टम के जरिए चौबीसों घंटे स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराएगी।

जल्द ही लॉन्च होगा पीपल-फर्स्ट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म

मुकेश अंबानी ने भारत की AI क्रांति में नेतृत्व की भी बात की। उन्होंने बताया कि जामनगर में भारत का सबसे बड़ा AI-रेडी डेटा सेंटर बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हर भारतीय तक किफायती और सुलभ AI पहुंचाना है। Jio जल्द ही एक पीपल-फर्स्ट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा, जो लोगों को उनकी अपनी भाषा में AI सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इसके अलावा, रिलायंस फाउंडेशन ने 2036 ओलंपिक को अहमदाबाद लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में भागीदारी की इच्छा जताई। इसके तहत नारणपुरा स्थित वीर सावरकर मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रबंधन किया जाएगा और जामनगर में विश्वस्तरीय अस्पताल व शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

गुजरात का विकास रिलायंस का संकल्प

अपने भाषण के अंत में मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इतिहास में मोदी युग को भारत के प्रदर्शन और प्रगति के युग के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने सौराष्ट्र की धरती को नमन किया, जहां उनके पिता धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ था, और कहा कि गुजरात का विकास रिलायंस का संकल्प है, जो भारत माता की सेवा को समर्पित है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर