Tuesday, September 15, 2026

एमएस धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द होगा एमओयू

रांची: झारखंड की वादियों, झरनों और संस्कृति को अब वैश्विक पहचान दिलाने की जिम्मेदारी भारत के ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर होगी। झारखंड सरकार ने एमएस धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही धोनी और झारखंड पर्यटन विभाग के बीच एक औपचारिक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

CM और माही की मुलाकात 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन लंदन से लौटने के बाद गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को रांची में धोनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा— “माही से अचानक मिलना हुआ।” 

Screenshot 2026 01 31 114031
सीएम ने X पर किया था पोस्ट

पर्यटन विभाग ने भेजा था आग्रह पत्र

झारखंड टूरिज्म के प्रचार-प्रसार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एमएस धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनने का आग्रह पत्र भेजा था। इस प्रस्ताव पर एमएस धोनी ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।  इसके बाद अब एमओयू औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बढ़ेगा झारखंड की ब्रांड वैल्यू

झारखंड पर्यटन विभाग राज्य को एक बड़े टूरिस्ट हब के रूप में स्थापित करने की तैयारी में है। ऐसे में धोनी के झारखंड पर्यटन से जुड़ने से राज्य की ब्रांड वैल्यू को जबरदस्त मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि धोनी की लोकप्रियता से झारखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थल, जलप्रपात, पहाड़, वन क्षेत्र और आदिवासी संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। 

विभिन्न लोकेशन पर होगी शूटिंग

झारखंड में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, लेकिन धोनी के जुड़ने से यह आंकड़ा कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। योजना के माध्यम से झारखंड के जलप्रपातों, पहाड़ों और आदिवासी विरासत का प्रचार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। राज्य के विभिन्न खूबसूरत लोकेशंस पर धोनी के साथ विशेष वीडियो शूट किए जाएंगे, जिन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और प्रचार अभियानों के माध्यम से देश-विदेश में प्रसारित किया जाएगा। इससे झारखंड को एक प्रमुख पर्यटन राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर